कहानियों के रंग, नैतिक मूल्यों के संग’
September 25, 2025
Priyanka Randhawa
कक्षा तीसरी के छात्रों के बीच 23 सितंबर 2025, को विद्यालय में अंतरकक्षा ‘बुनो कहानी’ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, तार्किक चिंतन, सृजनात्मकता और भाषा–ज्ञान को विकसित करने के साथ-साथ उन्हें यह भी समझाना था कि जीवन में सत्य, दया, अहिंसा, सम्मान और सहयोग जैसे मूल्य ही हमें एक अच्छा व्यक्तित्व प्रदान करते हैं। विद्याथियों ने कहीं रंगमंच सामग्री से, तो कहीं अपने अभिनय से कहानी को जी लिया और सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। यह कार्यक्रम छात्रों के व्यक्तित्व और नैतिक मूल्यों को निखारने का एक सुनहरा अवसर भी था। प्रतियोगिता का परिणाम स्थान नाम कक्षा प्रथम युवान जैन III A द्वितीय अद्विक देवानी III A तृतीय ओस राणा III B सांत्वना पुरस्कार शिवांश के सी III A